1 दर्जन मुकदमो में वांछित अंतरजनपदीय शातिर अपराधीअवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 12 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

बस्ती, 3 सितंबर 2026।

छावनी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरजनपदीय शातिर अपराधी को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बस्ती, अयोध्या और गोंडा जनपद के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 3 सितंबर को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान करीब 12:40 बजे ग्राम नारापार पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान शिवम सिंह उर्फ आर्यन सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिरसहवा, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP51BU8999 भी बरामद की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना छावनी में मु0अ0सं0 182/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शिवम सिंह उर्फ आर्यन सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 से 2025 के बीच थाना छावनी, परसरामपुर, छपिया, कोतवाली बीकापुर और इनायतनगर में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल, मारपीट और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राम कुमार पासवान तथा कांस्टेबल अभिषेक सिंह, राजीव रंजन सिंह, शिल्लू जायसवाल, चन्द्रप्रकाश मिश्र और वीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *