लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी हुई गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

लूट की घटना में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर, 09 सितंबर 2026।
डुमरियागंज थाना पुलिस ने लूट की घटना से संबंधित मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी ग्राम धनोहरी से की गई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में डुमरियागंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी थाना डुमरियागंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 210/2026, धारा 309(6) बीएनएस से संबंधित हैं। पुलिस टीम ने दोनों को ग्राम धनोहरी से गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन निषाद उर्फ शालेन कुमार पुत्र सुभाष निषाद, निवासी वार्ड नंबर 12 हबीबुल्लाह नगर, कस्बा व थाना डुमरियागंज तथा अकरम खान उर्फ मोहम्मद अकरम खान पुत्र स्वर्गीय मो. इसराइल खान, निवासी वार्ड नंबर 10 महाराजा अग्रसेन नगर, कस्बा व थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामशब्द यादव के अलावा कांस्टेबल शिवम सिंह, शुभम पाण्डेय, प्रदीप कुमार सिंह, भूपेन्द्र कुमार और रुस्तम लाल शामिल रहे।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *