नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़,2 लाख के नकली नोट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…….

NGV PRAKASH NEWS

नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹2 लाख के नकली नोट बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर, 10 सितंबर 2026।

कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापकर उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 2 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में सौमिल गुप्ता, रोशन अली और शेरसिंह को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किराये के कमरे में कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते थे और फिर उन्हें बाजार में सप्लाई करते थे।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का नकली नोटों का कारोबार करने का तरीका भी सामने आया है। आरोपी 3 हजार रुपये के असली नोटों के बदले 10 हजार रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराते थे। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पिछले कई महीनों से सक्रिय था और अब तक करोड़ों रुपये के नकली नोट बाजार में खपाए जाने की आशंका है।

जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के नेटवर्क के काफी लंबा होने के संकेत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों की छपाई और सप्लाई का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है। बरामद नकली नोटों और इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *