Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

जान से मारने की नीयत से अपहरण के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त XUV 300 बरामद
बस्ती, 11 सितंबर 2026।
जान से मारने की नीयत से अपहरण किए जाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की XUV 300 कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र दिलीप कुमार, निवासी कोयला का पुरवा, रामनगर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को जान से मारने की नीयत से अपहरण किए जाने के मामले में थाना वाल्टरगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 170/2026, धारा 140(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान घटना में कई अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में पूर्व से नामजद आरोपी करुणेश्वर पुत्र तपसीनाथ और तपसीनाथ पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम करमा कला, थाना बेलहर कला, जनपद संतकबीरनगर के अलावा करुणा शंकर, शुभम, कश्यप और रोहित के नाम भी सामने आए हैं।
फरार आरोपी रोहित कुमार की तलाश में जुटी पुलिस टीम को शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:45 बजे सफलता मिली। पुलिस ने उसे कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटवा धर्मकांटा, एसवी मोटर्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की XUV 300 कार संख्या UP32 NX 2428 भी बरामद की है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन, उपनिरीक्षक जयविन्द सिंह, चौकी प्रभारी रोडवेज तथा हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल मुकेश साहनी और कांस्टेबल हरेराम सिंह की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
NGV PRAKASH NEWS