Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

निराश्रित महिला पेंशन के लिए जिले में लगेंगे विशेष शिविर, 15 सितंबर से होगी शुरुआत
बस्ती, 11 सितंबर 2026।
पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिलाने तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के लिए बस्ती जनपद में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा नगरपालिका एवं नगरपंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों की शुरुआत 15 सितंबर को बस्ती सदर से होगी। इसके बाद 17 सितंबर को साऊंघाट, 19 सितंबर को सल्टौआ गोपालपुर, 21 सितंबर को रामनगर, 23 सितंबर को गौर, 26 सितंबर को परसरामपुर, 28 सितंबर को विक्रमजोत, 30 सितंबर को हर्रैया, 1 अक्टूबर को दुबौलिया, 3 अक्टूबर को कुदरहा, 5 अक्टूबर को बहादुरपुर, 7 अक्टूबर को बनकटी, 9 अक्टूबर को कप्तानगंज तथा 12 अक्टूबर को रुधौली में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में नगरपालिका एवं नगरपंचायत स्तर पर भी शिविर लगाए जाएंगे। 15 सितंबर को बस्ती सदर, 17 सितंबर को मुंडेरवा, 19 सितंबर को बनकटी, 21 सितंबर को नगर बाजार, 23 सितंबर को गणेशपुर, 26 सितंबर को कप्तानगंज, 28 सितंबर को हर्रैया, 30 सितंबर को बभनान, 1 अक्टूबर को गायघाट, 3 अक्टूबर को रुधौली तथा 5 अक्टूबर को भानपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना से जोड़ने के साथ-साथ पेंशन से संबंधित लंबित समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
NGV PRAKASH NEWS
