Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, तीन अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार
वोडाफोन टावर से चोरी हुआ अजहा कार्ड बरामद, एक नाजायज चाकू भी मिला
सिद्धार्थनगर, 12 सितंबर 2026।
थाना पथरा बाजार पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अजहा कार्ड तथा एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरा बाजार जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 की रात ग्राम अजगरा में बाउंड्रीवाल के अंदर स्थित वोडाफोन टावर पर लगे इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स में से अजहा कार्ड चोरी कर लिया गया था। चोरी किए गए अजहा कार्ड का नंबर K9192812859 बताया गया है। घटना के संबंध में थाना पथरा बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 68/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपियों की पहचान करते हुए 12 सितंबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगर नहर पुलिया के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महबूब आलम पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी ग्राम करौता थाना डुमरियागंज, उम्र करीब 26 वर्ष, मो. इरफान पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम भारत भारी थाना डुमरियागंज, उम्र करीब 25 वर्ष तथा शादाब अहमद पुत्र मुमताज अहमद, निवासी ग्राम औराताल थाना डुमरियागंज, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महबूब आलम के खिलाफ थाना पथरा बाजार में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं मो. इरफान के खिलाफ जनपद जालौन के थाना डकोर में वर्ष 2024 में चोरी और चोरी के माल से संबंधित दो मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। शादाब अहमद के खिलाफ भी थाना पथरा बाजार में इसी घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक अजहा कार्ड नंबर K9192812859 और एक नाजायज चाकू बरामद किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के साथ उपनिरीक्षक रामदेव यादव, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल शुभम वर्मा, कांस्टेबल अनुपम मौर्या, कांस्टेबल राहुल गुप्ता तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति शामिल रहे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने और आरोपियों की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
NGV PRAKASH NEWS