भावी प्रत्याशी और उनके पति पर घर में घुस कर मारनें का आरोप…….

NGV PRAKASH NEWS

यूपी के बस्ती से बड़ी खबर: भावी विधायक प्रत्याशी चांदनी चौधरी के पति समेत चार पर मुकदमा, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

बस्ती, 14 सितंबर 2026।

रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव से एक राजनीतिक परिवार से जुड़े विवाद की बड़ी खबर सामने आई है। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक प्रत्याशी के तौर पर जनसंपर्क कर रहीं चांदनी चौधरी के पति मनोज चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दसिया निवासी अंकुर चौधरी की तहरीर के आधार पर मनोज चौधरी, संजय चौधरी, गोविंद चौधरी सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अंकुर चौधरी के मुताबिक, विवाद से पहले उनके मोबाइल फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी गई थी। इसके बाद देर रात चांदनी चौधरी के पति मनोज चौधरी अपने साथियों के साथ चार गाड़ियों से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि घर पर पहुंचने के बाद आरोपितों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। अंकुर चौधरी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित घर के अंदर घुस गए और उनके परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें पूरी घटना कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है।

मनोज चौधरी रुधौली विधानसभा क्षेत्र से चांदनी चौधरी को विधायक बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज हुआ यह मुकदमा राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *