प्रेम प्रसंग में 6 वर्षीय मासूम का जल हाथ :तेजाब फेकने का आरोप…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

प्रेम प्रसंग के विवाद में छह वर्षीय मासूम पर तेजाब फेंकने का आरोप……

बस्ती, 13 सितंबर 2026।

बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के मुगरहा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्ची पर तेजाब फेंककर झुलसाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक घटना के पीछे बच्ची की बुआ और आरोपी युवक के बीच चल रहे कथित प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि मुगरहा गांव निवासी निखिल का बच्ची की बुआ के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद को लेकर खुन्नस में निखिल ने कथित तौर पर घर पहुंचकर छह वर्षीय बच्ची को निशाना बनाया और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब की चपेट में आने से बच्ची का चेहरा झुलस गया, जबकि उसका बायां हाथ भी जल गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजन आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से बच्ची के परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल है।

पीड़िता की दादी ने रूधौली थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनका यह भी दावा है कि घटना के बाद आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता की दादी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से अपनी पोती को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

📍मामले में क्षेत्राधिकारी ह्ररैया स्वर्णिमा सिंह बताया कि सूचना मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बालिका का मेडिकल कराया गया | मेडिकल में किसी रासायनिक पद्धति द्वारा हाथ जलने की पुष्टि हुई है | इस आधार पर पुलिस आगे की अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *