अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

हर्रैया पुलिस ने 4.5 किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती, 15 सितंबर 2026।

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे थानेश्वर मंदिर के पास रात्रि चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने जीतबहादुर सोनकर पुत्र सेवालाल, निवासी खटकाहिया, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना हर्रैया में मुकदमा अपराध संख्या 259/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध थाना हर्रैया में वर्ष 2020 में एनडीपीएस एक्ट, वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना रामसनेहीघाट, जनपद बाराबंकी में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट तथा वर्ष 2025 में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव यादव और कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *