जन शिकायतों के निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त,दिया कड़ी कार्यवाही की चेतावनी…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

बस्ती, 15 सितंबर 2026।

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण, लंबित प्रकरणों तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता के लिए संतोषजनक होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती संदर्भों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाता है, ऐसे में अधिकारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर सकारात्मक फीडबैक दें और जनपद की रैंकिंग में भी सुधार हो।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, उमाकांत तिवारी, अहमद फरीद खान, राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *