विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने विधि -विधान से पूजा कर वाहनों और अन्य उपकरणों के सुरक्षा की कामना की…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन, वाहनों और शासकीय उपकरणों की सुरक्षा की कामना

बस्ती, 17 सितंबर 2026

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया पूजन-अर्चन

रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बस्ती स्थित परिवहन शाखा में 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती डा. यशवीर सिंह ने परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी (लाइन) मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती के साथ परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन-अर्चन

पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान परिवहन शाखा में मौजूद वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की विधिवत पूजा की गई।

पूजन के उपरांत परिवहन शाखा के वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा, उनके सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया। विश्वकर्मा पूजा के आयोजन से रिजर्व पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में उत्साह और धार्मिक वातावरण बना रहा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *