दिल्ली हुई शर्मसार ;सामान लेने गयी कक्षा छह की छात्रा से हुआ यौन अपराध…….

NGV PRAKASH NEWS

दिल्ली के सदर बाजार में कक्षा छह की छात्रा से यौन अपराध, 56 वर्षीय दर्जी गिरफ्तार

रात करीब 11 बजे स्टेशनरी खरीदने निकली थी बच्ची

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026।

दिल्ली के सदर बाजार इलाके से नाबालिग छात्रा के साथ यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक कक्षा छह में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपने घर से स्टेशनरी का सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक दर्जी की दुकान पर मौजूद 56 वर्षीय मकसूद ने कथित तौर पर उसे दुकान के अंदर बुलाया।

पुलिस के अनुसार, दुकान के अंदर आरोपी ने बच्ची को कथित तौर पर बंधक बना लिया और उसके साथ यौन अपराध किया। घटना के दौरान उसके हाथ-पैर बांधे जाने की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है।

PCR कॉल मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस को 16 सितंबर की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दुकानदार द्वारा यौन अपराध किए जाने की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस, सदर बाजार के ACP तथा महिला थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची रात करीब 11 बजे स्कूल से संबंधित स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे कथित तौर पर नजदीक की दर्जी की दुकान में ले जाया गया और वहां उसके साथ अपराध किया गया।

पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

पीड़िता की शिकायत के आधार पर उत्तर जिले के महिला थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *