Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
बस्ती, 23 सितंबर 2026।
बस्ती जिले में अपराध एवं महिला संबंधी मामलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
कलवारी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कलवारी पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 230/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलशाद पुत्र मो0 पप्पू, निवासी रघुनाथपुर, थाना बेवाना, जनपद अंबेडकरनगर को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में:
- प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना कलवारी
- उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना कलवारी
- कांस्टेबल कपीश राय, थाना कलवारी
- महिला कांस्टेबल कंचन मौर्या, थाना कलवारी
शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS