जी.पी. दुबे
97210 711 75
*बदमाशों द्वारा खुलेआम सर पर सटाया जा रहा तमंचा
बस्ती 13 जून 24.
योगीराज 2 में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रहा, वह दिनदहाड़े किसी भी घटना को अंजाम दे रहे हैं, तमंचा लहरा रहे हैं |
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति के सर के पास तमंचा लगाकर उसे मां बहन की गाली देते हुए मारा जा रहा है |
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है |
वीडियो थाना लालगंज क्षेत्र के कुबेर गंज बाग का बताया जा रहा है |
पीड़ित रामकिशोर निषाद ग्राम तिगरा थाना लालगंज बस्ती का निवासी है |
वही इस घटना से पीड़ित का परिवार डर के मारे सहमा हुआ है |
सूत्रों के अनुसार पीड़ित को घर से पकड़ कर ले गए थे बदमाश |
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है |

