20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला ,बस्ती समेत कई जिलों के एसपी बदले; आईपीएस ओमवीर सिंह हुये बस्ती के नए पुलिस अधीक्षक……..

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बस्ती समेत कई जिलों के एसपी बदले

लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026.

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार बस्ती, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, बाराबंकी, हापुड़, जालौन और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

बस्ती और जौनपुर के एसपी बदले

सबसे प्रमुख बदलावों में यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है। वहीं ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बलिया से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है।

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं गाजीपुर में विनय कुमार सिंह को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि गाजीपुर के वर्तमान एसपी ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।

20 अधिकारियों की नई तैनाती

जारी तबादला सूची के अनुसार ए. सतीश गणेश से अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है और अब वह अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर रहेंगे। भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, संजय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज और कुंवर ज्ञानन्जय सिंह को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया है।

कमलेश बहादुर को मऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत लखनऊ, अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त लखनऊ तथा सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक मऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

सूरज कुमार राय को बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली और मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है।

इसके अलावा आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा, पूर्णेन्दु सिंह को स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी से पुलिस अधीक्षक बागपत, मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक हापुड़ तथा सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।

इस तबादला सूची के बाद बस्ती समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदल गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में संबंधित जिलों की पुलिस व्यवस्था में नए नेतृत्व के साथ बदलाव देखने को मिल सकता है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *