
जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
रांची-सासाराम इंटरसिटी में आग की अफवाह नें ले ली कइयों की जान
बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत कुमंडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेल हादसे में कई लोगों के मृत्यु की सूचना है। जानकारी के अनुसार रांची से सासाराम जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस लातेहार रेलवे स्टेशन से 14 किमी आगे बढ़ी ही थी की कुमंडीह रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच किसी नें सूचना फैला दिया कि ट्रेन में आग लग गई है, इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई |
इस सूचना के बाद ट्रेन की गति कम ही हुई थी तभी कुछ लोगों ट्रेन से छलांग लगा दी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन लोगों के मृत्यु की पुष्टि हुई है जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। मृतक यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है |
सूत्रों के अनुसार इनकी संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।
👉समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
ज्ञान प्रकाश दुबे
97210 711 75
