मुण्डेरवा पुलिस ने दो गुमशुदा को सकुशल बरामद किया

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मुण्डेरवा पुलिस ने दो गुमशुदा/अपहृता को सकुशल बरामद किया

बस्ती, 8 अक्टूबर 2026

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम ने दो गुमशुदा/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) बस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई थानाध्यक्ष मुण्डेरवा विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

3 अक्टूबर को घर से निकली थी बालिका

पुलिस के मुताबिक थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका 3 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे साइकिल से घर का आवश्यक सामान लेने के लिए जमोहे चौराहे की ओर गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 4 अक्टूबर 2026 को थाना मुण्डेरवा में मुकदमा अपराध संख्या 264/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव द्वारा की जा रही थी।

गोदमवा मोड़ से हुई सकुशल बरामदगी

पुलिस टीम ने तलाश और जांच के दौरान 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:22 बजे थाना क्षेत्र के कस्बा मुण्डेरवा स्थित गोदमवा मोड़ से दोनों गुमशुदा/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद दोनों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय/बाल कल्याण समिति (CWC) बस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।

बरामद करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद यादव, महिला कांस्टेबल नीतू यादव और महिला कांस्टेबल सौम्या पाल शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *