कांवड़ महोत्सव में शामिल हुए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कांवड़ महोत्सव में शामिल हुए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, तेज प्रताप सिंह ने किया भव्य स्वागत

बस्ती, 9 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह रविवार को जनपद बस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फुटहिया चौराहा पर तेज प्रताप सिंह (सुड्डू), अध्यक्ष मां शांति सेवा संस्थान बस्ती द्वारा आयोजित बाबा भदेश्वरनाथ कांवड़ महोत्सव कार्यक्रम-2026 में शामिल होकर कांवड़ भक्तों की सेवा एवं स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता की।

तेज प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री का किया स्वागत

कार्यक्रम में तेज प्रताप सिंह (सुड्डू) द्वारा राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला उद्यान अधिकारी ने भी राज्यमंत्री का स्वागत किया।

राज्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए तेज प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक आयोजन के प्रति उनके उत्साह और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को भी मजबूत करते हैं।

कांवड़ियों की सुविधा के लिए सरकार कर रही विशेष व्यवस्था

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार धार्मिक आयोजनों और आस्था से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से तत्पर है। कांवड़ियों की आस्था एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, शुद्ध पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं तथा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन भी किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान कांवड़ भक्तों की सेवा, स्वागत एवं सुविधाओं को लेकर आयोजकों और उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *