सरयू में नहाते समय 3 बालक नदी में डूबे, 2 को नहां रहे लोगों ने बचाया तीसरा हुआ लापता

जी.पी.दुबे
97210 711 75

सरयू में स्नान करने दौरान पैर फिसलने से एक बालक डूबा

बस्ती 16 जून 24.
प्रचंड गर्मी की मार कहे या लगातार हो रही नदी में डूबने की घटनाओं के बाद भी लापरवाही, ना तो लोग ध्यान दे रहे हैं ना प्रशासन कोई व्यवस्था बना रहा है | जिसके कारण नदी में डूब कर मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है |
ताजा मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझा कितवाल गांव के पास का है जहां गर्मी से बचने के लिए सरयू नदी में नहा रहे तीन बच्चों का पैर फिसलने से नदी में डूब गए | दो बच्चों को नदी में नहा रहे लोगों द्वारा बचा लिया गया लेकिन तीसरे बालक का पता नहीं चला |
स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीसरे बालक की खोज की जा रही है |
ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना दुबौलिया पुलिस को दी गई लेकिन सूचना की घंटे बाद तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची |
लोगों द्वारा नदी में डूबे बालक की पहचान शाहिद अली निवासी बाकरगंज जनपद अयोध्या के रूप में की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *