जुलाई से लागू होने जा रहा है ट्राई का नया नियम…… सेवा प्रदाता कंपनियां कॉल आने पर यह भी दिखायेगीं

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

जुलाई से फोन करने वाले का नाम भी होगा डिस्प्ले

अब आपको मोबाइल से कॉल करने वाले का नाम देखने के लिए किसी अप की जरूरत नहीं पड़ेगी |
दूरसंचार प्रदाता कंपनियां 15 जुलाई से फोन करने वाले का नंबर के साथ उसका नाम भी कॉल रिसीव करने वाले के मोबाइल के डिस्प्ले पर देंगे |
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने कॉल करने वाले के नंबर के साथ उसका नाम भी दिखाना शुरू कर दिया है |
फिलहाल मुंबई और हरियाणा में इसका ट्रायल शुरू किया गया है |
पूरे देश में यह सुविधा 15 जुलाई तक शुरू कर दी जाएगी |
इसके निर्देश सरकार ने कंपनियों को दिए हैं |
बताया जा रहा है कि जो नाम मोबाइल पर कॉल आने के वक्त दिखाई देगा वह सिम खरीदते वक्त फॉर्म पर दी गई जानकारी के आधार पर होगा!!
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों का कहना है कि यह कदम साइबर अपराध को रोकने के लिए उठाया जा रहा है |
ट्राई के अनुसार इसके लिए देशभर के नेटवर्क प्रदाता को अपने ग्राहक आवेदन पत्र सी ए एफ में ग्राहकों द्वारा प्रदान किए गए नाम पहचान का उपयोग करना आवश्यक होगा!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *