नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सोनहा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बस्ती 05 नवंबर 2026.

सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ सलीम (24) पुत्र अब्दुल बारी निवासी ग्राम परसाकुतुब, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के संबंध में 04 नवंबर 2026 को थाना सोनहा में मु0अ0सं0 267/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में 05 नवंबर को दोपहर करीब 3:20 बजे पुलिस टीम ने ग्राम बनगवां स्थित चौधरी आरा मशीन से उत्तर दिशा में ग्राम अलावल जाने वाले मार्ग से आरोपी दिलशाद उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय बस्ती भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी थाना सोनहा में मारपीट, बलवा, रास्ता रोकने और गाली-गलौज से संबंधित मुकदमा दर्ज रहा है।

इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह, उपनिरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *