Gyan Prakash Dubey


बस्ती जनपद में विभिन्न थानों पर पंजीकृत आपराधिक मामले
बस्ती, 27 सितंबर 2025।
जनपद बस्ती के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते दिनों कई आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें पारिवारिक विवाद, मारपीट, अश्लील हरकत, गाली-गलौज, सड़क हादसे और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना
- दुर्गानगर कटरा वाईपास में पुरानी रंजिश के चलते महिला रामरती से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा।
- कलेक्ट्रेट परिसर में महिला अधिवक्ता सीमा मिश्रा से गाली-गलौज और मारपीट।
- शिवा कॉलोनी में महिलाओं से अभद्रता और अश्लील गाने बजाने वाले आरोपी अवधेश उर्फ सोनू की गिरफ्तारी।
पुरानी बस्ती थाना
- सब्जी मंडी के पास राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मेराज उर्फ निरहू गिरफ्तार।
परसरामपुर थाना
- लाली पत्नी दिनेश यादव और उनके पति से मारपीट।
- दिलीप वर्मा को धमकी देने का मामला।
- वन दारोगा अभिषेक त्रिपाठी से चेकिंग के दौरान अभद्रता।
हरैया थाना
- उधार पैसे के विवाद में महेश तिवारी पर चाकू से हमला, घायल।
- चेफवा बाजार में झंडा हटाने को लेकर विवाद, दुर्गा पूजा पंडाल में मारपीट और धमकी, कई आरोपी गिरफ्तार।
- अब्दुल समद की मोटरसाइकिल में आग लगाने और गाली-गलौज का मुकदमा।
रुधौली थाना
- पारिवारिक विवाद में पुत्र राजन और बहू द्वारा वृद्ध मां दशरथा से मारपीट।
वाल्टरगंज थाना
- जिनवा चौराहा पर रंजिश में धर्मेंद्र शुक्ला द्वारा फायरिंग और मारपीट, आनंद शुक्ला घायल। हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज।
- पिपरा जप्ती गांव के पास लापरवाह वाहन चालक की टक्कर से युवक घायल।
कप्तानगंज थाना
- आनंदपुर गांव में रंजिश को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और धमकी का मामला।
छावनी थाना
- खेसुआ वफासला के पास सड़क हादसे में विनोद गुप्ता, उनकी पत्नी और परिजन घायल।
सोनहा थाना
- नरखोरिया गांव में अवैध कब्जे के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा हाथीनुमा प्रतिमा रखी गई, मुकदमा दर्ज।
👉 पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यकतानुसार गिरफ्तारी व अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS




