मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

अमहट घाट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

बस्ती 11 नवंबर 2026.

अमहट घाट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन को लेकर जहां प्रशासन शक है वही प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जारी है।

विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुबह से अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल का निरीक्षण करना और सुचारू ढंग से प्रतिभाओं के विसर्जन के लिए व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है |

अमहट घाट पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाट से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और विसर्जन मार्गों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं, अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

जिला प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी के बीच अमहट घाट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *