सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 88 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

बस्ती सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 88 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण

बस्ती 21 नवंबर 2026

सदर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या गंभीरता नहीं बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी शिकायतकर्ताओं की सुनवाई की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों का तत्परता और गंभीरता से निस्तारण कराया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार, सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 20, पुलिस विभाग से 15, पूर्ति विभाग से 15, विकास विभाग से 10 तथा अन्य विभागों से संबंधित 28 मामले शामिल रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रथम खण्ड शुभम पाण्डेय, एक्सियन पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक सदर अतीन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *