मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया निरीक्षण…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया निरीक्षण, कई बूथों पर पहुंचकर लिया कार्यों का जायजा

बस्ती 21 नवंबर 2026

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार और रविवार को चलाए जा रहे विशेष अभियान दिवस के क्रम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 310-बस्ती सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मरहा गोटवा स्थित बूथ संख्या 371 एवं 372 का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय महरीपुर स्थित बूथ संख्या 381, 382 एवं 383 तथा प्राथमिक विद्यालय कोठवा भरतपुर स्थित बूथ संख्या 391 एवं 392 पर पहुंचकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम एवं विवरण में संशोधन तथा फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने तथा मतदाता विवरण में संशोधन की प्रक्रिया तत्परता और निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में सभी संबंधित अधिकारी और बीएलओ पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने, आवेदन पत्र भरने में सहयोग प्रदान करने तथा विशेष अभियान को प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *