NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में राम जानकी मार्ग पर सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल
बस्ती 23 नवंबर 2026.
कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर गौसपुर के पास देर शाम हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
मृतक की पहचान मोहम्मद आविद अली (22 वर्ष), पुत्र मोहम्मद मदीशू, निवासी ग्राम धर्मूपुर, पोस्ट दुबौलिया, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय बाइक पर आविद अली के साथ मोहम्मद आरिफ (22 वर्ष), पुत्र मोहम्मद हलीम तथा तबस्सुम, पुत्री मोहम्मद मदीशू भी सवार थीं।
हादसे में तबस्सुम और मोहम्मद आरिफ को हल्की चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि मोहम्मद आविद अली की हादसे में मौत हो गई।
घायलों को समाजसे सी प्रेम त्रिपाठी के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया |
NGV PRAKASH NEWS