Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

पुलिस झंडा दिवस पर कासगंज पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, एसपी ने पुलिस ध्वज को दी सलामी
कासगंज, 23 नवंबर 2026.
पुलिस बलों के अद्वितीय शौर्य, साहस और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह (स्टीकर) लगाया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी संदेश को उपस्थित पुलिसकर्मियों के बीच पढ़कर सुनाया तथा पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने और कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, वीरता, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने तथा पुलिस ध्वज की प्रतिष्ठा और सम्मान को अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ऑफिस रजनीश उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुभाष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
NGV PRAKASH NEWS