Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

शादी-विवाह से गांव की चौपाल तक… राकेश चतुर्वेदी की जनसंपर्क मुहिम ने बस्ती सदर की सियासत में बढ़ाई हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर दिखने लगा दम!
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र-310.
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र की सियासी सरगर्मी तेज होती दिखाई देने लगी है। इस बीच भावी विधायक पद के दावेदार राकेश चतुर्वेदी लगातार जनता के बीच अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले और घर-घर तक पहुंचने के साथ ही शादी-विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों में उनकी निरंतर भागीदारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
राकेश चतुर्वेदी का जनसंपर्क केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं दिखाई देता, बल्कि वह व्यक्तिगत रूप से लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं। शादी समारोहों में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दे रहे हैं, परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद कर रहे हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में उनकी इस सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जहां कुछ संभावित दावेदार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, वहीं राकेश चतुर्वेदी सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपना जनसंपर्क मजबूत करने में जुटे हैं।
उनकी राजनीतिक सक्रियता का एक प्रमुख पहलू सर्वसमाज के लोगों से संपर्क और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश है। समर्थकों का दावा है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वह हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बस्ती सदर की राजनीति में अभी से नए समीकरण बनने लगे हैं। ऐसे में राकेश चतुर्वेदी की लगातार बढ़ती जनसंपर्क गतिविधियां उन्हें भावी विधायक पद के प्रमुख दावेदारों की चर्चा में बनाए हुए हैं।
क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच एक नारा भी गूंज रहा है—
बस्ती सदर विधानसभा कैसी हो, राकेश चतुर्वेदी जैसी हो!
ना कोई संशय, ना कोई भूल, बस्ती सदर की चर्चा में एक नाम राकेश चतुर्वेदी!
NGV PRAKASH NEWS