राम जानकी मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी,10 घायल, समाजसेवी प्रेम त्रिपाठी ने पहुंचाया अस्पताल…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

राम-जानकी मार्ग के देवदूत बने डॉ. प्रेम त्रिपाठी, पिकअप पलटने से 10 घायल श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल, चार बच्चियां जिला अस्पताल रेफर

कलवारी, बस्ती 24 नवंबर 2026.

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बंधे पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम-जानकी मार्ग के देवदूत के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ. प्रेम त्रिपाठी तत्काल मदद के लिए पहुंच गए। उन्होंने बिना देर किए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी लोग पिकअप से रामनिहाल दास कुटियवा में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सेमरा मुस्तहकम के पास बंधे पर पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 10 लोग घायल हो गए।

सीएचसी कलवारी में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें नेहा, रीमा, अनीशा और स्नेहा की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे में घायल लोगों की सूची

  • नेहा पुत्री मिट्ठू।
  • ज्योति पुत्री रबी, उम्र 19 वर्ष।
  • अभिनेश पुत्र रामलखन, उम्र 12 वर्ष।
  • रीमा पुत्री भोला, उम्र 14 वर्ष।
  • इंद्रावती पत्नी मधुबन, उम्र 45 वर्ष।
  • कुसुमा पत्नी पृथ्वीनाथ, उम्र 45 वर्ष।
  • अनीशा पुत्री मंगरू, उम्र 16 वर्ष।
  • संदीप पुत्र धर्मराज, उम्र 7 वर्ष।
  • रामलखन पुत्र रामेश्वर, उम्र 50 वर्ष।
  • स्नेहा पुत्री सुरेश, उम्र 14 वर्ष।

सभी घायल ग्राम गंगापुर, थाना कलवारी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

मुसीबत में मददगार बने डॉ. प्रेम त्रिपाठी

सड़क हादसे के बाद डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने जिस तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, उसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। दुर्घटना के समय घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में उनकी पहल महत्वपूर्ण रही। उन्होंने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए समय पर उठाया गया कदम किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *