
जी.पी. दुबे
97210 711 75
आगरा में कोलकाता जैसा कांड होते होते बचा
आगरा उत्तर प्रदेश.
कोलकाता के महिला ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उत्तर प्रदेश के आगरा में स्टाफ नर्स के साथ ऐसा ही मामला होते-होते बचा |
खबरों के अनुसार जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स और महिला कर्मचारी को एक मरीज की रिश्तेदार और अटेंडेंट ने पकड़ लिया |
पहले तो उन्होंने स्टाफ नर्स के साथ बदसलूकी की उसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे खींच कर ले जाने लगे |
स्टाफ नर्स ने जोर-जोर से चिल्लाना चालू कर दिया | स्टाफ नर्स के जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज अन्य स्टॉफ ने सुनी और सब दौड़ करके वहां आए |
इसके बाद उसे स्टाफ नर्स की जान बच पाई |
स्टाफ नर्स की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है |
वहीं लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बाकी स्टाफ नहीं पहुंचता तो कोलकाता जैसी घटना घट सकती थी |
इस घटना के विरोध में जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ और सभी कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए |
बहरहाल पुलिस और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के समझाने बुझाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली और काम पर लौटे |
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में एक महिला मरीज के पास अटेंडेंस में पुरुष भी बैठे हुए थे |
रात लगभग 11 बजे जब उनको बाहर जाने के लिए कहा गया तो वह हंगामा करने लगे और विरोध पर मारपीट पर उतर आए |
उनके द्वारा महिला कर्मचारी पर दो बार हमला किया गया | पहली बार जब वह हंगामा मारपीट उतर आए थे तथा दूसरी बार जब वह आए तो उसे समय उनके साथ उनके साथी और महिलाएं भी थी | उन लोगों ने महिला कर्मचारी के कपड़े फाड़ दिए उसे खींच कर ले जाने लगे |
बहरहाल अन्य कर्मचारियों के पहुंच जाने के कारण एक बड़ी घटना घटित होने से बच गयी |
👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..
*9721071175*
NGV PRAKASH NEWS


