
जी.पी. दुबे
97210 711 75
टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा पांच जवान बहे
लेह.
लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए।
सेवा के सूत्रों के अनुसार टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हादसा हो गया।
सेना के जवानों की जान जाने की आशंका है।
एक जवान का शव बरामद कर लिया गया है शेष की तलाश जारी है |
रक्षा अधिकारी ने कहा कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार तड़के एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवानों के बह जाने से डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई जब टैंक के नदी पार करते समय अचानक नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया |
