
जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
बीच सड़क पर युवक का रेता गला
👉 उत्तर प्रदेश में आ गई है अपराधों की बाढ़….
👉 अपराधियों को नहीं है डर पुलिस तथा प्रशासन का…
समाचार व विज्ञापन के संपर्क करें..
जी.पी. दुबे ~97210 711 75
बरेली में बीच सड़क युवक का गला रेता:
बरेली.
बीच सड़क पर गिराकर एक युवक का गला रेतने का मामला सामने आया है। मामला बारादरी थाना क्षेत्र के बनखंडी नाथ मंदिर रोड की है।
आरोप है कि मोमोज का ठेला लगाने वाले रिंकू का पास में रहने वाले मोहम्मद शफीक से विवाद हुआ।
इसके बाद रिंकू ने सड़क पर गिराकर शफीक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर देता है और वहां खड़े लोग यह सब देखते रहे। शफीक के परिवार वालों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मोमोज का काम कर रहे रिंकू की शफीक से कहासुनी हो गई औरउसके बाद दोनो में लड़ाई हो गई उसी बीच रिंकू ने शफीक की गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी मेडिकल कालेज में कराया भर्ती कराया गया है।
पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी रिंकू की तलाश कर रही है।
बारादरी थाना पुलिस क्षेत्र के वनखंडी नाथ मंदिर रोड पर हुई हुई घटना के चश्मदीद से भी जानकारी कर रही है।
इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि घायल युवक से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

