
जी. पी. दुबे
9721071175
NGV PRAKASH NEWS
पहले की लव मैरिज उसके बाद बीवी के कर दिए चार टुकड़े
मुज़फ्फरनगर.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार अरबाज़ नाम के युवक ने अपनी पत्नी चाहत की हत्या कर उसके शरीर के चार टुकड़े किए और फिर उन्हें बारी बारी से ठिकाने लगा रहा था ।
टुकड़ों में लाश को ठिकाने लगाने के ही दाैरान आरोपी पति पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सात माह पहले हुए प्रेम विवाह में खर्चे का विवाद इतना बढ़ गया कि डेयरी संचालक अरबाज ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी बीवी चाहत के चाकू से चार टुकड़े कर दिए। सात दिन पहले हत्या के बाद किराए के कमरे में गर्दन और दोनों हाथों के पंजे काटकर फेंक दिए। मृतका का धड़ काली नदी में ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे।
दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे।
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त अरबाज़ को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथ ही भागने में सफल रहा | पुलिस उसके दूसरे साथी को पकड़ने का प्रयास कर रही है और जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा |

