बिल्डर के साथ होटल में रुकी कॉल गर्ल,6 लाख रुपए लेकर हुई फरार

जी.पी.दुबे
97210 711 75

बिल्डर के साथ होटल में रूकी कॉल गर्ल उसके छः लाख रुपए लेकर हुई फरार

इन्दौर.
कॉल गर्ल के साथ होटल में रूके एक बिल्डर को रात भर साथ रहने के बाद कॉल गर्ल छः लाख की टोपी पहना गई।
वह यह की बिल्डर ने एक कॉल गर्ल को हायर किया और उसे लेकर वह रात को एक होटल में रुक गया | रात भर साथ रहने के बाद वह सुबह बिल्डर के उठने से पहले ही उसका छः लाख रूपए से भरा बैग लेकर होटल से चली गई।
लेकिन जाते हुई कॉल गर्ल होटल के सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई |
जिसे बिल्डर की शिकायत के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार बिल्डर हरि शंकर पटेल क्षेत्र की एक होटल में कॉल गर्ल के साथ शुक्रवार को रूका था।
शनिवार सुबह जब हरिशंकर पटेल उठा तो उसका छः लाख रुपए से भरा बैग गायब था। और काल गर्ल भी वहां नहीं थी। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत की।
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह उसमें जातें हुए दिखाई दी इसके बाद पुलिस ने उसको ट्रेस कर हिरासत में ले लिया।
लड़की का नाम नाम तमन्ना बताया जा रहा है। मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है।

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें.

ज्ञान प्रकाश दुबे ~एडिटर इन चीफ ~97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *