हाथरस की घटना में सैकड़ो लोग की मौत

👉 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर जताया दुख

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

हाथरस भगदड़ में 90 से अधिक लोगों के मरने की सूचना, सैकड़ो हुए घायल

हाथरस 2 जुलाई 24
हाथरस में भोले बाबा के प्रवचन के दौरान हुई भगदड़ में सूत्रों के अनुसार 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ो घायल हुए हैं |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एटा ने 25 महिलाओं सहित दो बच्चों के मौत की पुष्टि की है |
हाथरस के सिकंदरा राऊ के रतीभानपुर में बड़ी संख्या में लोग भोले बाबा के सत्संग में उपस्थित हुए थे | पंडाल में उसे गर्मी की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और निकास द्वार के छोटा होने की वजह से लोग जल्दबाजी में एक दूसरे के ऊपर गिरना चालू हो गए |
सूत्रों के अनुसार भोले बाबा के सात के लोगों को बाहर निकालने के दौरान भगदड़ मची |
अपुष्ट खबरों के अनुसार 90 से ज्यादा लोगों की मौत कुचलकर हो गई है और यह आंकड़ा 100 के पार जा सकती है | घायलों के बारे में अभी आंकड़ा मौजूद नहीं है |
लोगों का कहना है कि पुलिस और एंबुलेंस की देरी से पहुंचने के कारण स्थिति और खराब हो गई |
वहां आसपास के लोगों ने घायलों को आसपास के अस्पतालों तथा एटा के अस्पताल में भेजा | जिसे मरने वालों की तथा घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पा रहा है |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल अपने दो मंत्रियों लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह को घटनास्थल पर पहुंचने को कहा | साथी उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए |
उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा किया इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि की घटना काफी हृदय विधायक है मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिवार के साथ हैं |
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने की निर्देश दिए |
एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में दुर्घटना के कर्म की जांच के निर्देश भी दिए |
वहीं घटना के बाद भोले बाबा फरार हो गए हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *