सावधान.. कहीं आप भी तो नहीँ खा रहे हैं स्लो प्वाइजन ?

जी.पी. दुबे
97 210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

अजीनोमोटो एक धीमा जहर

आजकल चाइनीस फूड का क्रेज काफी पड़ गया है खासकर युवा वर्ग और बच्चे तो इसके दीवाने हैं | शायद ही कोई ऐसी गली मोहल्ला हो जहां चाइनीस फूड ना बिक रहा हो | बनाने में आसान और कम समय तथा इसके स्वाद के चलते चाइनीज फूड की डिमांड बहुत बढ़ गई है | जन्मदिन से लेकर शादी तक हर फंक्शन में चाइनीज फूड जरूर मौजूद रहता है |
चाइनीज फूड स्वाद बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से जिस पदार्थ का इस्तेमाल होता है वह अजीनोमोटो के नाम से जाना जाता है | विशेषज्ञों के अनुसार अजीनोमोटो का ज्यादा सेवन हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है| आईए जानते हैं अजीनोमोटो क्या है और इसका क्या दुष्प्रभाव है…

👉अजीनोमोटो को हम इसके रासायनिक नाम मोनो सोडियम ग्लूटामेट के नाम से भी जानते है !
इसको संक्षिप्त में हम एमएसजी नाम से भी जानते है. ..
👉अजीनोमोटो की कंपनी का मुख्य कार्यालय चोओ,
टोक्यो में स्थित है !
यह 26 देशों में काम करता है.
इसका इस्तेमाल ज्यादातर चीन की खाद्य पदार्थो में
खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. ..
👉 पहले हम अधिकांशतः घर पर बने खाने को खाते थे,
लेकिन अब लोग चिप्स, पिज्ज़ा और मैगी जैसे खाने को ज्यादा पसंद करने लगे हैं !
जिनमे अजीनोमोटो का इस्तेमाल होता है.
👉इसका इस्तेमाल कई डिब्बाबंद फ़ास्ट फ़ूड सोया सॉस, टोमेटो सॉस, संरक्षित मछली जैसे सभी संरक्षित खाद्य उत्पादों में किया जाता है.
👉अजीनोमोटो को पहली बार 1909 में जापानी जैव रसायनज्ञ किकुनाए इकेडा के द्वारा खोजा गया था |
उन्होने इसके स्वाद को मामी के रूप में पहचाना जिसका अर्थ होता है
सुखद स्वाद.
👉कई जापानी सूप में इसका इस्तेमाल होता है.
इसका स्वाद थोडा नमक के जैसा होता है. देखने में यह चमकीले छोटे क्रिस्टल के जैसा होता है.
इसमें प्राकृतिक रूप से एमिनो एसिड पाया जाता है. ..
👉आज दुनिया के हर कुक खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करते है.
👉इसका इस्तेमाल पहले चीन में होता था,
लेकिन अब ये धीरे धीरे हमारे भी घरों में अपना पैठ बना चुका है.
अपने
👉समय को बचाने के लिए जो हम 2 मिनट में नुडल्स को तैयार कर ग्रहण करते है इस तरह के अधिकांशतः खाद्य पदार्थो में यह पाया जाता है जो धीरे धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते है. ..

👉यह एक प्रकार से नशे की लत जैसा होता है अगर आप एक बार अजीनोमोटो युक्त भोजन को खा कर लेते है, तो
आप उस भोजन को नियमित खाने की इच्छा रखने लगेंगे. ..

👉इसके सेवन से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ जाती है. ..
जब आप अमीनोजोटो मिले पदार्थो का सेवन करते है, तो रक्त में ग्लूटामेट का स्तर बढ़ जाता है | जिसके
वजह से इसका शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ताहै….

👉 इसके सेवन से यह हमारी आँखों की रेटिना को नुकसान पहुंचाता है साथ ही यह थायराईड और कैंसर जैसे रोगों के लक्षण पैदा कर सकता है…

👉अजीनोमोटो
से युक्त खाद्य पदार्थो का अगर नियमित सेवन किया जाये तो यह माइग्रेन पैदा कर सकता है जिसको हम अधकपाली भी कहते है.
इस बीमारी में आधे सिर में हल्का हल्का दर्द होते रहता है.

👉इसके अधिक सेवन से मोटापे के बढ़ने का खतरा हमेशा बना रहता है हमारे शरीर में मौजूद लेप्टिन हॉर्मोन,
हमे भोजन के अधिक सेवन को रोकने के लिए हमारे मस्तिष्क को संकेत देते है.

👉अजीनोमोटो के सेवन से ये प्रभावित हो सकता है जिस वजह से हम ज्यादा भोजन कर जल्द ही मोटापे से ग्रस्त हो सकते है. ..

फास्ट फूड के तो सभी दीवाने हैं ही ,परंतु सोच समझकर हमे सेवन करना चाहिए,ताकि हमारे शरीर में कोई विकार उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *