उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में दबंगों द्वारा दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश

NGV PRAKASH NEWS

जी.पी. दुबे
97210 711 75

उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली घटना

रीवा -मध्य प्रदेश 21 जुलाई 24.
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में निजी जमीन पर सड़क का निर्माण का विरोध कर रही दो महिला ममता पांडे और आशा पांडे को दबंगों द्वारा जिंदा गाड़ने की कोशिश की गई |
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के क्षेत्र में दबंगों द्वारा दोनों महिलाओं के ऊपर मोरंग भरी ट्राली को पलट कर दोनों महिलाओं को जिंदा गाड़ कर मारने की कोशिश की गई |
वायरल वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि एक महिला कमर तक तथा दूसरी महिला गले तक दब गई |
परिजनों द्वारा किसी तरह मोरंग हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकला गया |
फिलहाल दोनों महिलाओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *