
NGV PRAKASH NEWS
जमीनी विवाद में हुये मारपीट में एक ने तोड़ा दम
👉 राजस्व से कर्मचारियों की उदासीनता के चलते जमीनी संबंधी अनेक मामले मारपीट और मौत का कारण बनते जा रहे हैं…..
राजस्व कर्मचारियों द्वारा जमीनी विवाद में पैसा ऐंठने के चक्कर में मामले को और उलझा दिया जाता है…
👉 ऐसे ही मामले अंततः खूनी संघर्ष में बदल जाते हैं…
बस्ती 24 जुलाई 24.
थाना पैकोलिया क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया |
पढ़ियाडीह थाना पैकोलिया के रहने वाले दो चचेरे भाइयों विश्वनाथ जायसवाल पुत्र भगवती जायसवाल तथा राजेंद्र जायसवाल पुत्र तनिक राम जयसवाल में काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था |
इस जमीन के विवाद में कल दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें राजेंद्र के सिर में गहरी चोट लग गई |
परिजनों द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर स्थिति गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया उसके बाद परिजन उन्हें लेकर श्री राम अस्पताल अयोध्या गए जहां पर चिकित्सा के दौरान राजेंद्र जयसवाल की मौत हो गई |
देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा थानाध्यक्ष पैकोलिया रामफल चौरसिया को इस मामले में उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए |
समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें….
9721071175



