भदेश्वर नाथ मंदिर पर रात 12 बजे शुरू हुए जलाभिषेक में लगभग 10 लाख भक्तों द्वारा किया गया जिला अभिषेक

जी. पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

रात्रि 12 से शुरू हुआ भदेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक

बस्ती 2 अगस्त 24.
जिले के पौराणिक शिव मंदिर भदेश्वर नाथ पर रात्रि 12 बजे से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया |
प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या से पवित्र सरयू नदी का जल लेकर भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं |

एक अनुमान के अनुसार रात्रि 12:00 बजे से दोपहर 12:00 तक लगभग 10 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं |

सुरक्षा व्यवस्था तथा जलाभिषेक को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है |

सुरक्षा की कमान पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने खुद संभाल रखी है |
पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक का सहयोग करने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी सहित अन्य क्षेत्राधिकारी और निरीक्षक तथा उप निरीक्षक मौजूद हैं |

मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरे द्वारा किया जा रहा है |

बीच-बीच में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है |

पुलिस के जवान अराजक तत्वों पर विशेष नजर रख रहे हैं |

भदेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए बस्ती के अलावा गोरखपुर,संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के भी श्रद्धालु आकर जलाभिषेक करते हैं |

पूरा दिन जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहता है | कांवड़ियों की भीड़ कम होने के पश्चात क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा पूरे दिन बना रहता है |

वैसे तो भदेश्वर नाथ मंदिर पर पूरे सावन महीने भर श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है लेकिन प्रत्येक सोमवार और शनिवार को रोजाना की अपेक्षा ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

    *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *