*जिले का ऐसा थाना जहां अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस मस्त है*

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
युवती कों घर से उठाकर किया गैंगरेप
बस्ती 2 अगस्त 24.
लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के शह पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं |
सीएम योगी के आदेश की अराजक तत्वों का स्वागत बुलेट से होगा को ताक पर रख पुलिस के शह पर बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं शोहदे |
लालगंज थाना क्षेत्र में मनबढों ने घर से युवती को जबरदस्ती अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया |
वारदात करने के बाद पीड़िता को गांव के बाहर अधमरा हालत में फेंक दिया |
सूचना के अनुसार गश्त कर रही 112 की पुलिस टीम ने बदहवास हालत में उसे थाने पर पहुंचा |
उसमें आने के बाद उसने अपने साथ घटी घटना की आपबीती बताई |
उसके अनुसार 5 से 7 की संख्या जिसमें गांव के रितेश गौतम और साथ में पांच अज्ञात लोग शामिल थे |
पीड़िता द्वारा थाने पर सुनवाई न होने पर आईजी बस्ती से मिलकर बताइए अपनी पीड़ा |
आइजी आर के भारद्वाज नें मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष लालगंज को फटकार लगाते हुए मामले में एफ आई आर पंजीकृत करने का निर्देश दिया तथा मामले में तलब की रिपोर्ट |
पीड़िता के पिता के अनुसार घटना में शामिल सभी लोगों ने उसकी बेटी के साथ किया दुष्कर्म |
पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसके साथ पुलिस ने बदसलूकी की तथा सिपाही ने उसे पैर से मारा एफ आई आर न लिखने के लिए उसे डराया धमकाया गया |
👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..
*9721071175*
*NGV PRAKASH NEWS*



