
जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
पूजा में प्रसाद खाने वाले क्यों लगवा रहे हैं वैक्सीन
कांकेर. छत्तीसगढ़
जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम विवेकानंद नगर में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई और उन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ा |
मामला 1 जून का है जब गांव में एक लोग ने सत्यनारायण भगवान का कथा सुना और प्रसाद का वितरण किया |
प्रसाद वितरण के लिए जो पंचामृत बनाया गया था वह गांव के ही एक आदमी ने दिया था जिसके पास दो गाय थी और उसने उन्हें गायों का दूध कथा सुन रहे परिवार को प्रसाद बनाने के लिए दिया था |
. मामला उसे समय अफरा तफरी में बदल गया जब वह दोनों गाय मर गई |
और गाय मालिक द्वारा अस्पताल जाकर चोरी से रेबीज का वैक्सीन लगवाया गया |
जब गांव वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने पता किया तो पता चला कि जिन गायों का दूध आया था उन्हें पागल कुत्ते ने काट लिया था और वह गाये कुत्ते काटने के 2 महीने बाद मर गई |
धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई और किसी ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दे दी |
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी गई और अब तक लगभग 150 लोगों को रेबीज का वैक्सीन दिया जा चुका है |
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सत्यनारायण व्रत कथा में शामिल हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है |
👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें..
*9721071175*NGV PRAKASH NEWS



