NGV PRAKASH NEWS

बाल दिवस पर अनूठी पहल: कक्षा 8 की छात्रा को बनाया गया एक दिन का प्रिंसिपल
बस्ती 15 नवंबर 2026.
14 नवंबर बाल दिवस के पावन अवसर पर जिले के लक्ष्मण पटेल नेशनल इंटर कॉलेज,पड़िया-खास बस्ती की प्रधानाचार्य सोनी पटेल मैं एक अनूठी पहल करते हुए कक्षा 8 की छात्रा आयुषी पाण्डेय को नए आयामों,कलात्मक रुचियों वा प्रतियोगिताओं के बेहतर प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में एक दिन के लिए विद्यालय का ‘प्रिंसिपल’ नियुक्त किया गया।
इस विशेष दिन पर नवनियुक्त बाल प्रिंसिपल आयुषी पाण्डेय ने पूरी गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ प्रधानाचार्य की कुर्सी संभाली और विद्यालय की दैनिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन की व्यवस्था का निरिक्षण किया और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोनी पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में बड़े प्रशासनिक व नेतृत्वकारी पदों पर जाने और उन्हें सभालने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय परिवार ने छात्रा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
‘बेटी पढ़ेगी – देश बढ़ेगा’ के संदेश को सार्थक करती यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और अभिभावकों द्वारा इसकी खूब सराहना की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS