
जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
एडीएम तथा ए एसपी ने रजिस्ट्री कार्यालयव तहसील पर मारा छापा
बस्ती 6 अगस्त 24.
शासन के स्पष्ट आदेश की सरकारी कार्यालय में कोई भी बाहरी व्यक्ति काम नहीं करेगा और ना ही उसे करवाया जाएगा के बावजूद राजस्व संबंधित कार्य बिना बाहरी दलालों के आम जनता नहीं करवा पाती |
यही नहीं निबंधन कार्यालय पर भी बाहरी बिचौलिए काम करवाने के लिए भरे रहते हैं | अपना कार्य करवाने आई भोली भाली जनता इन्हें ऑफिस का ही कर्मचारी समझती है | कामू बेस यही हाल तहसील कार्यालय का भी है जहां हर काम के लिए बिचौलिए मौजूद रहते हैं |
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम निबंधन कार्यालय पहुंच गई | जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी | सुबह 10:30 का समय होने के कारण बिजोलिया कम थे और जो थे वह अधिकारियों के तेवर देखकर बाहर निकल गए |
इसी बीच एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ में उसने कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाया | अपर जिलाधिकारी ने तत्काल उसको गिरफ्तार करने का निर्देश दिया |
टीम द्वारा निबंधन कार्यालय का जायजा लेने के उपरांत वापस चली गई |
निरीक्षण के दौरान आईजी स्टाम्प तथा रजिस्ट्रार निबंधन कार्यालय ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे |
यहां से निकलने के बाद टीम बगल में स्थित तहसील कार्यालय में पहुंच गई लेकिन उसके पहले ही वहां प्रशासनिक अधिकारों की निरीक्षण की सूचना पहुंच गई थी इसलिए लगभग सभी निकल गए थे|
उसके बाद भी दो लोग कार्यालय के आसपास घूमते मिले जिनको पकड़ने पर वह कोई समुचित उत्तर नहीं दे सके | उनको भी अपर जिलाधिकारी ने गिरफ्तार करने का निर्देश दिया |
👉समाचार व विज्ञापन के लिये कॉल या व्हाट्सएप करें..
*9721071175*
*NGV PRAKASH NEWS*



