स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 लाख का इनामी आतंकवादी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली 9 अगस्त 24.
दिल्ली पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता मिली जब उसने 3 लाख के इनामी आतंकवादी रिजवान अली को गिरफ्तार किया |

स्वतंत्रता दिवस के पहले रिजवान अली को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की |

रिजवान अली आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकवादी है जिस पर एनआईए ने तीन लाख का इनाम घोषित कर रखा था |

दिल्ली पुलिस के एडिशनल सी पी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि रिजवान अली दरियागंज का रहने वाला है तथा दो साल से वह फरार चल रहा था |

उन्होंने बताया कि एनआइ ए के केस में काफी दिनों से वांटेड था |

उन्होंने बताया कि यह शाहनवाज मॉड्यूल का आतंकवादी है | यह मॉड्यूल आईएसआईएस का कहा जाता है |
यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है |

यहां बताते चलें कि 2 साल पहले शाहनवाज मॉडल पूरे देश में आतंकवादी साजिश रच रहे थे |
पुणे में उस समय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था किंतु इमरान भाग गया था |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

     *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *