वायरल सीजन में एक बार फिर स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

स्वाइन फ्लू ने फिर दी दस्तक

छत्तीसगढ़.
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) ने दस्तक दी है। प्रदेश में गुरुवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक महिला कोरिया और दूसरी जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी। वहीं 7 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया |

जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कोरिया जिले के सीएमओ डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि महिला वैटिंलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। स्वाइन फ्लू संक्रामक है। इस कारण संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी।

वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर सीएमओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लक्षण 9 मरीजों में दिखाई दिए थे। इसके बाद सभी की जांच की गई। इनमें 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 बिलासपुर, 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और 1 मरीज जांजगीर-चांपा का है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

   *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *