अयोध्या के बाद अब समाजवादी पार्टी के मिनी सी.यम. कहे जाने वाले नेता नाबालिक के यौन शोषण में हुए गिरफ्तार

जी.पी.दुबे
97210 711 75

समाजवादी सरकार में मिनी सी यम कहे जाने वाले नवाब सिंह यादव पर नाबालिक के एवं शोषण का गंभीर आरोप

लखनऊ.
अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी सपा नेता को गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है |
सपा नेता नबाब सिंह यादव पर नाबालिग ने रेप के प्रयास का आरोप लगाया है |
आरोप है कि नाबालिग को उसकी बुआ के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर नेता ने बुलाया था |

लड़की ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि कमरे में ले जाकर नेता जबरदस्ती करने लगा |
मामला कन्नौज का है जहां पर सपा सरकार में मिनी सी यम के नाम से मशहूर नवाब सिंह यादव के ऊपर गंभीर आरोप लगा है |

पुलिस ने नवाब सिंह यादव को उनके स्कूल में नाबालिक के साथ रंगे हाथों पकड़ा |
वही नाबालिक का मेडिकल चेकअप करवाने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया |

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनको गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद खुद मौजूद थे |

वही नवाब सिंह का कहना है कि उनके राजनीतिक कैरियर को समाप्त करने के लिए साजिशन उन्हें फसाया गया है |

उन्होंने कहा कि जिस महिला की लड़की है वह पहले समाजवादी पार्टी में थी अब उसने भाजपा ज्वाइन कर लिया है |

वहीं नाबालिक ने नवाब सिंह यादव के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है जिससे मामला और गंभीर हो जाता है |

नाबालिक की मां ने पुलिस को दिए तहरीर बताया है कि उसकी लड़की को नौकरी के लिए बुलाया और अलग कमरे में ले जाकर नवाब सिंह यादव उसके साथ छेड़खानी करने लगे |

वही नवाब सिंह के समर्थकों ने कोतवाली को घेर लिया है और उन्हें रिहा करने की मांग कर रहे हैं |
उनके समर्थकों का कहना है कि उनका राजनीतिक कैरियर समाप्त करने के लिए उन्हें फसाया जा रहा है |

यहां बताते चलें कि पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव समाजवादी सरकार में मिनी मुख्यमंत्री के नाम से मशहूर थे, परंतु योगी सरकार आने के बाद वह धीरे-धीरे राजनीति में न्यूट्रल हो गए | 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खुलकर समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

 *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *