
जी.पी. दुबे
97210 711 75
हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो ध्यान दे ये पांच शब्द ना बोले नहीं तो हो सकती जेल
यदि आप हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो एयरपोर्ट या हवाई जहाज में यह शब्द ना बोले नहीं तो आपके ऊपर कानूनी कार्यवाही हो सकती है और आप जेल भी भेजे जा सकते हैं |
कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे बैग को सिक्योरिटी गार्ड चेक करते हैं और हम यह लापरवाही में भूल जाते हैं कि चेक कर लीजिए कौन सा इसमें बम है |
हवाई यात्रा के लिए बम शब्द प्रतिबंधित है और इसको बोलने पर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाही की जा सकती है |
अभी दो दिनों पहले कोच्चि एयरपोर्ट पर इसी मामले को लेकर एक यात्री को पर कार्यवाही की जा चुकी है, वहीं कुछ महीने पहले दिल्ली में दो यात्रियों के ऊपर कार्यवाही हो चुकी है |
कई लोग अनजाने में इसको बोलकर कानूनी कार्यवाही का सामना कर चुके हैं |
यदि आप एयरपोर्ट पर हैं या हवाई जहाज में है तो भूल कर भी बम,हाईजैक, मिसाइल, गोला बारूद, अंग शब्द आपके मुंह से ना निकाले |
क्योंकि यदि किसी ने सुन लिया और इसकी शिकायत कर दी तो आपके ऊपर कानूनी कार्यवाही तय है |
क्योंकि विमानन सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय मानको से बधी हुई है इसलिए विमानन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित शब्दों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता |
जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर स्कैनर द्वारा बैग चेक करने के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने बैग को खोलकर तलाशी लेने के लिए कहा इस पर तो यात्रियों ने कहा देख लीजिए कौन सा इसमें बम है |
बम शब्द सुनते ही सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई और दोनों को हिरासत में ले लिया गया |
उन्होंने लाख कहा कि उन्होंने ऐसे ही कह दिया था लेकिन उनके ऊपर विमान सुरक्षा एजेंसी द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई |
👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें…
*9721071175*
NGV PRAKASH NEWS




