
जी.पी. दुबे
97210 711 75
ओपीडी रही बंद यूपी के 8000 रेजिडेंट डॉक्टर रहे हड़ताल पर
कोलकाता में हुए ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी जघन्य हत्या
के विरोध में उत्तर प्रदेश के 8000 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे |
केजीएमयू का ओपीडी रहा बंद
हड़ताल का असर राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश की मेडिकल कॉलेज में रहा असर |
लखनऊ के प्रमुख चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का ओपीडी बंद रहा |
साथी डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर में भी काम करने से मना कर दिया |
डॉक्टरों ने नो जस्टिस नो सर्विस और वी वांट जस्टिस के नारे लगाएं |
बीएचयू बनारस के डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
कल रात डॉक्टर ने आईएमएस बी एच यू के गेट से सिंह द्वारा तक कैंडल मार्च निकाला था |
इसमें एसजी पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल थे |
इस दौरान उन्होंने नो जस्टिस नो सर्विस वी वांट जस्टिस के नारे लगाए |
उत्तर प्रदेश रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि सभी रेजीडेंट डॉक्टर एसेंशियल और नॉन एसेंशियल सभी सेवाएं मुहैया करा रहे हैं |
FORDA के आह्वान पर की जा रही हड़ताल
आज संस्थान के प्रमुख और सीनियर ऑफिशल को यू पी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के मांग पत्र समेत हड़ताल के निर्णय को लेकर अवगत कराएंगे |
रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि डॉक्टर पर अत्याचार बंद हो और उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए |
वही उनका कहना है कि कल से एसेंशियल मेडिकल सर्विस छोड़ो वह लोग पूरी तरह से स्ट्राइक पर रहेंगे
बस्ती के वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी हड़ताल पर रहे, उन्होंने हाथ में कैंडल लेकर वी वांट जस्टिस के नारे लगाये
प्रदेश में रेजिडेंट डाक्टर्स के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुयी हैं |
मेडिकल कालेजों के बाहर मरीजों को परेशान हालत में देखा जा सकता है |
👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…
*9721071175*NGV PRAKASH NEWS



