
जी.पी. दुबे
97210 711 75
जनपद स्तरीय वाद -विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बस्ती अगस्त 24.
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती मे जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।
जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की साक्षी प्रथम, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की तैयबा द्वितीय तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की साक्षी तृतीय स्थान पर रही।
इसके अतिरिक्त विपक्ष में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की अर्चिता मिश्रा प्रथम, मानसी पांडे द्वितीय, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की जारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता में श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडे गर्ल्स इंटर कॉलेज की शगुन चौरसिया प्रथम, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की कुदसिया द्वितीय एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की अंजलि तृतीय स्थान पर रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की गीत श्रीवास्तव प्रथम, नुजहत फातिमा द्वितीय एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की मुस्कान पटवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या संधिला चौधरी ने की तथा निर्णायक मंडल में बीना वर्मा, बलबीर, चक्रधर मौर्य सहित अमित कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं अपर्णा भारद्वाज, श्रीमती कविता, कुमारी कुसुम सिंह यादव, कुमकुम, जीनत जहां और अमृता सिंह उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के संयोजन आशुतोष नारायण मिश्र समाजसेवी पत्रकार ने किया |
👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…
*9721071175*NGV PRAKASH NEWS


