हेड मास्टर ने महिला के साथ किया गैंगरेप

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

शिक्षक बना हैवान, गैंग रेप में हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर.
महिला से गैंगरेप के आरोपी हेड मास्टर को जिला शिक्षाधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है।
आपको बता दे पिछले दिनों पुलिस ने महिला से गैंगरेप की घटना में सरकारी स्कूल के शिक्षक और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था।

आरोपी मास्टर के जेल जाने की जानकारी के बाद जिला शिक्षाधिकारी ने इस पूरे मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताते चले कि गैंगरेप की ये वारदात मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
8 अगस्त की शाम रिस्दा मुख्य मार्ग पर बस का इंतजार कर रही महिला के साथ ये वारदात हुई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके परिचित शिक्षक प्रमोद सिंह चंदेल अपने 2 दोस्तों के साथ कार में सवार होकर उनके पास पहुंचे थे।
मास्टर ने उन्हे मायके छोड़ने की बात कहकर कार में लिफ्ट दिया । इसके बाद आरोपियों ने कार धान मंडी की तरफ सुनसान जगह पर ले जाने के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया |

कार में मौजूद मास्टर प्रमोद सिंह के साथ उसके साथी अखिलेश सिंह चंदेल और यजवेंद्र सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला ने दूसरे दिन 9 अगस्त को इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
गैंगरेप की वारदात के आरोपी प्रमोद सिंह सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है।

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें….

 *9 7 2 1 0 7 1 1 7 5*


*NGV PRAKASH NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *